Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन की बेटी निकिता बनी फेमिना मिस इंडिया 2024 की विजेता

फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा की जा चुकी है। इस बार मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। ये आयोजन मुंबई के वर्ली में हुआ है।

उज्जैन के अरविन्द नगर में रहने  वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाड़ली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री भी ड्रामा में की है। वैसे निकिता के बारे में बात की जाए तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग करने के साथ साथ फिल्में देखने का बहुत शौक है। निकिता के पिता अशोक पोरवाल ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया 2023 में 30 राज्यों के विनर ने पार्टिसिपेट किया। निकिता ने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेजेज पर ड्रामा प्ले भी किया है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटिल ‘चंबल पार’ है।

18 वर्ष की उम्र में बन गई थी टीवी शो की होस्ट

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है। निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है।

 

Related posts

महाकाल मंदिर के सहायक पुजारी के 15 वर्षीय पुत्र की मौत , रंगपंचमी की गैर में कलाबाजी करते विडिओ आया सामने

Jansamvad Express Digital

काम किसी और को पैसा ले उड़ा कोई और , इंदौर नगर निगम में हुआ करीब 28 करोड़ का फर्जी बिल काण्ड

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर दर्शन के नाम पर अवैध वसूली : आरोपियों की संख्या हुई 11 , दो मीडिया कर्मी सहित पूर्व भस्म आरती प्रभारी बना आरोपी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment