Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कई राज्यों में बारिश की संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली |  मौसम विभाग (IMD) ने देश के 25 राज्यों में आज और अगले 5 दिन बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड, दक्षिण और नॉर्थ-ईस्ट के राज्य शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अब देश के करीब सभी राज्यों में पहुंच गया है। अगले तीन दिन में यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बाकी बचे हिस्से को भी कवर कर लेगा। जून में देशभर में 165.3 mm की जगह 147.2mm बारिश हुई है। यह सामान्य से 11% कम है।

महाराष्ट्र के उत्नागिरी जिले के चिपलूण स्थित शिव नदी में मगरमच्छ की संख्या बढ़ी है। बरसात में नदी के भरने की वजह से मगरमच्छ सड़क व बस्तियों की ओर आ रहे हैं। रविवार को लोनावला में एक ही परिवार के 5 लोग भुशी डैम में बह गए। इनमें एक महिला, 13 साल की लड़की, 6 साल की 2 बच्चियां और 4 साल का एक लड़का शामिल था। तीन के शव बरामद हुए हैं।

रविवार को महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में भारी बारिश हुई। गुजरात में बारिश से सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद में सड़कों और घरों में पानी भर गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई से

अतीक हत्याकांड के बाद केंद्र बना रही पत्रकारों के लिए गाइड लाइन

Jansamvad Express Digital

जर्मनी यात्रा के दोरान उद्योगपतियों ने दिखाई एमपी में इन्वेस्ट में रूचि : जर्मनी के व्यापारियों को भोपाल में जमीन अलार्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment