Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

किसान आन्दोलन फेस टू का दूसरा दिन , आज फिर अलग अलग बार्डर से दिल्ली की और बढ़ेंगे किसान

नई दिल्ली/14 फ़रवरी 2024 |  देश में एक बार फिर किसानो ने आन्दोलन खड़ा कर दिया है साल 2021 में, 378 दिन तक चले किसान आंदोलन के दोरान मोदी सरकार ने लम्बे समय तक किसानो को नजर अंदाज किया लेकिन बावजूद इसके किसान डटे रहे आन्दोलन के दोरान 11 चरण में अलग अलग समय पर किसानो से सरकार के नुमाइंदे बात करने पहुचे लेकिन बात नहीं बनी , इस आन्दोलन के दोरान कई किसानो की जाने भी चली गई , 378 दिन के इस किसान आन्दोलन आखिर कार सरकार किसानो की कुच बातो पर मान गई और किसानो ने घर वापसी कर ली |

अब एक बार फिर किसान अपनी बची हुई मांग को लेकर सडको पर उतर गए है और 13 फ़रवरी 2024  मंगलवार के दिन से किसान फिर आन्दोलन के लिए दिल्ली की और कुच करने लगे लेकिन इस बार सरकार पहले से अलर्ट हो गई और जगह जगह रास्तो पर पुलिस ने बेरीकेट लगा दिए कांटे किले बिछा दी , किसानो को रोकने के लिए रबर की गोली भी चलाई आंसू गेस फेंके लेकिन किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे आज दूसरा दिन है और सुबह से किसान सडको पर आ गए है |

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज (बुधवार) दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश करेंगे। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे।

वहीं, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी।

इससे पहले मंगलवार (13 फरवरी) को किसानों ने 10 बजे पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया। दोपहर करीब 12 बजे किसान एक साथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए।

मशीन की रेंज कम पड़ी तो ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ी गई। किसानों ने यहां सड़क के बीच रखे सीमेंट के स्लैब ट्रैक्टर से हटा दिए। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाई। इस दौरान यहां अंबाला पुलिस के DSP समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए। किसानों ने यहां घग्गर के पुल के किनारों पर रखे सेफ्टी बैरियर तोड़ दिए।78

Related posts

श्री नगर में सेना और आतंकी मुठभेड़ : एक आतंकी ढेर , सेना ने दाचीगाम फॉरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए

उज्जैन में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं: सिंहस्थ 2028 महाकुंभ के आयोजन की

सत्ता से बाहर होते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

Leave a Comment