Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कॉलेज एग्जाम देने आ रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ़्तार बस ने मारी टक्कर

इंदौर ||  मध्य प्रदेश के इंदौर के पास खुड़ैल में रहने वाले एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार दोपहर को एग्जाम देने के लिए कॉलेज जा रहा था। आठ मील के पास उसे एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल छात्र को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद एम.वाय. अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक गौवर गुजराती कॉलेज का छात्र था।
खुड़ैल पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ मील के रास्ते पर हुई। गौरव (20), पुत्र लाड़ सिंह तंवर, निवासी ग्राम सोमगुड़ाडिया, बाइक से गुजराती कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गौरव के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण उसे एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

परिवार में इकलौता बेटा था गौरव

परिजनों के अनुसार, गौरव बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र था और उसकी प्री-एग्जाम चल रही थी।गौरव के पिता पेशे से किसान हैं और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन भी है।पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बस ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

AAP LEADAR MANISH SISODIYA UPDATE : मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर विपक्षीय दलो ने मोदी सरकार पर खुल कर किया प्रहार

Jansamvad Express Digital

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : दिल्ली के एम्स में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस में राहत , अब संसदीय सदस्यता भी होगी बहाल

Leave a Comment