Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

 नई दिल्ली || चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान कल अंडमान निकोबार कमान के दो दिवसीय दौरे पर द्वीपसमूह पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कमान की परिचालन भूमिका की समीक्षा करना, बुनियादी ढांचे के विकास का आकलन करना और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को मजबूत करना था। अपनी यात्रा के दौरान, ब्क्ै ने वायु सेना स्टेशन कार निकोबार में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें रनवे और एक अतिरिक्त ईंधन भंडारण सुविधा शामिल है। इन बुनियादी ढांचागत सुधारों से स्थानीय नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। यह बुनियादी ढांचा ’उड़ान’ योजना के तहत नागरिक हवाई संपर्क को बढ़ावा देगा। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी भारत के समुद्री हितों और संप्रभुता की रक्षा सुनिश्चित होगी।

सी डी एस ने सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल के बीच एकीकरण के स्तर की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच निर्बाध समन्वय और परिचालन उत्कृष्टता अनिवार्य है।

Related posts

बुर्ज खलीफा की उचाई से कैसे दिखता है दुबई का नजारा : देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा

Jansamvad Express Digital

राम नवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा शहीद पार्क पर 2000 कन्याओं का किया गया पूजन, सांसद और उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद,

केजरीवाल की चुनाव आयोग को चिट्ठी, AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप: सुरक्षा की मांग

Leave a Comment