Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों में गोलीबारी , घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में मंगलवार (23 जुलाई) सुबह करीब 3 बजे आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। सेना की ओर बताया गया कि कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे नाकाम कर दिया गया।

PTI के सूत्रों के मुताबिक, पुंछ के कृष्ण घाटी बेल्ट से कुछ आतंकी बट्टाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना के जवानों को आतंकियों के मूवमेंट की सूचना मिल गई थी। सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें रोका।

हालांकि, आतंकियों के घायल होने या मारे जाने की सूचना अभी नहीं मिली है। गोलीबारी में घायल हुए जवान को अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू में यह 24 घंटे में दूसरा हमला है।

इससे पहले सोमवार को सुबह करीब 3 बजे राजौरी के घोंधा में आतंकियों ने शौर्य चक्र विजेता परशोत्तम कुमार के घर पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में आर्मी ने एक आतंकी को मार गिराया था। इस हमले में एक जवान और परशोत्तम के चाचा घायल हुए थे। यहां आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related posts

सूरत के केमिकल प्लांट में 7 कर्मचारियों की मौत , कल ब्लास के बाद लगी थी आग

Jansamvad Express Digital

नहीं रहे गगन वर्मा : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बेटे का निधन

Manish Sisodiya Case _आज कोर्ट में सुनवाई , सिसोदिया के लिए अहम आज का दिन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment