Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दो हजार से कम अन्तराल से जीन सीटो पर हुई हार जीत उन्ही पर भाजपा की सूचि अटकी

 भोपाल | विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की अब तक एक भी सूची नहीं आई है वहीं भाजपा 4 सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने अब तक मालवा-निमाड़ की 66 में से 37 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं, वहीं 29 पर उम्मीदवारी घोषित करना बाकी है। इन 29 सीट में अभी 18 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस तो 3 सीट निर्दलीयों के पास है। भाजपा ने पहली व दूसरी सूची में हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार उतारे वहीं तीसरी सूची में मात्र एक नाम था।

चौथी सूची में जीते हुए विधायकों, मंत्रियों को टिकट दिया लेकिन असली माथापच्ची अब बची हुई 29 सीटों पर है। सबसे अहम पहलू यह है कि इन 29 सीटों पर भाजपा हो या कांग्रेस, प्रत्याशी का नाम ही जीत-हार का फैसला कर देगा। इन सीटों पर जीत का अंतर काफी कम रहा है। जीत के अंतर के साथ ही जातिगत समीकरण और उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि भी अहम होगी। इनमें इंदौर की तीन सीटों के अलावा मालवा-निमाड़ की धार, खरगोन, खंडवा, बड़वाह, रतलाम ग्रामीण और उज्जैन दक्षिण सहित अन्य सीटें शामिल हैं।

Related posts

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

Jansamvad Express Digital

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन

Leave a Comment