Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव : प्रदेश में चल रहे विकास कामो से कराया अवगत

नई दिल्ली ||  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में आशीर्वाद देने और अक्टूबर महीने में सीहोर में होने वाले कृषि मेले में आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन इस साल अक्टूबर महीने तक शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री को इसका उद्घाटन करने के लिए भी न्योता दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की हैं। सीएम 24 जून को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।

Related posts

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने सरेआम पत्नी को मारी गोली, शव सड़क पर फेंक हुआ फरार 

सोनकच्छ सिविल अस्पताल में लगे आक्सीजन प्लांट का हुआ लोकार्पण विधायक सज्जन वर्मा ने किया लोकार्पण

Leave a Comment