Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

प्रचार ख़त्म होने के एक दिन पहले इंदौर में पीएम मोदी का मेगा रोड शो

इंदौर |  एमपी में  विधानसभा का  चुनाव प्रचार 15 नवम्वर यानी आज शाम से ख़त्म होने जा रहा है , लेकिन प्रचार  खत्म होने के ठीक एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को इंदौर में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए  चुनाव प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली। मंगलवार को मोदी ने इंदौर में 1.4 किलोमीटर छोटा मिनी रोड शो किया। 1.4 किलोमीटर के इस रोड शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

 दरअसल मध्यप्रदेश में   विधानसभा की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होना  हैं। 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। मप्र चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में खुली जीप में सवार हो कर रोड शो किया। उन्होंने पूरे रूट के दौरान हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। रोड शो बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर राजवाड़ा तक चला।

डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करीब 55 मिनट का रहा। पीएम मोदी ने राजवाड़ा पर आखिरी में देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के रूट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ड्रोन से निगरानी रखी गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक भी हुई। मोदी की गाड़ी के सामने भीड़ के दबाव से अचानक बैरिकेड गिर गया। इस वजह से ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के पहले बड़ा गणपति मंदिर में जा कर भगवान गणेश के दर्शन किए थे। इसके बाद वो रथ पर सवार हुए और रोड शो की शुरूआत की। रोड शो के रूट पर लोगों ने अपने घर के बाहर उनके स्वागत में बैनर पोस्टर लगाए। मल्हारगंज थाने के सामने राम मंदिर की प्रतिकृति लगाई गई थी। इसके आलावा पोस्टर बैनरों पर धारा 370 और सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया गया था।

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता कमल निशान की साड़ी पहने हुए रोड शो में शामिल हुई। कई बुजुर्ग महिला, पुरुष घर के बाहर बैठ कर पीएम मोदी का इंतजार करते रहे और जब प्रधानमंत्री उनके सामने पहुंचे तो पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मोदी को देखने के लिए अन्य विधानसभा के लोग भी राजवाडा पहुंचे। रोड शो के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

Related posts

उज्जैन परिवहन विभाग ने 644 बसों का किया अधिग्रहण , उज्जैन आगर और गुना भेजी गई बसे

jansamvadexpress

शराब कम्पनी के ऑफिस में दिनदहाड़े लूट : हेलमेट पहनकर आए बदमाशो ने की 18 लाख की लूट

jansamvadexpress

परिक्षार्थियो को जमीन पर बैठा कर ली जा रही परीक्षा- शिक्षा के नाम पर खोखले दावे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token