Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

फिर दिल्ली में किसानो का ढेरा , प्रशासन ने किसानो को रोकने के हर संभव प्रयास जुटाए , दिल्ली की सीमा सिल

नई दिल्ली |किसान आज सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। 12 फरवरी की रात चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे चली मीटिंग में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान किया।

उन्होंने किसानों को पंजाब-हरियाणा की शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर इकट्‌ठा होने के लिए कहा है। पंधेर बोले- सरकार किसानों की मांगों को लेकर सीरियस नहीं है। सरकार के मन में खोट है। वह सिर्फ टाइम पास करना चाहती है। हम सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेंगे, लेकिन आंदोलन पर कायम हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बातचीत के जरिए सब बातों का हल निकलना चाहिए। कुछ ऐसे मामले हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए कमेटी बनाने की जरूरत है।

आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में कड़ी बैरिकेडिंग की गई है। एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

Related posts

जिला बदर से बचने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की , लेकिन नहीं रुका जिला बदर का आदेश

Jansamvad Express Digital

फिल्म ग़दर 2 अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

कृषि संबंधी पाठ्यक्रम सभी कॉलेज में लागू होंगे -उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Leave a Comment