Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेश

भाजपा की टिपन पार्टी में घंटों बंद रही लाइट ,यूपी के सांसद सहित देवास भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

भोरासा निप्र -भोरासा नगर में शक्ति माता मंदिर परिसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शाम के समय एक टिपिन पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें सभी नेताओं को अपने-अपने घर से भोजन का टिपिन बनाकर लाना था कार्यक्रम लगभग शाम 7:00 बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा पर इस टिपन पार्टी में एक मजेदार बात यह रही की नगर में चर्चा का विषय बनी रही कि आज प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी व केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और आज भारतीय जनता पार्टी का शक्ति माता मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसका नाम टिपिन पार्टी दिया गया है आज जब सत्ताधारी पार्टी का कार्यक्रम है और लाइट घंटों बंद है अंधेरे में ही यह आयोजन हो रहा है तो अन्य लोगों के कार्यक्रमों के क्या हाल होते होंगे इस कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के संगठन के पद पर जो नेता बैठे हैं उन्हें यह सोचना चाहिए कि नगर में किस तरह से भोरासा नगर में लाइट कटोत्रि होती है इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन सह प्रभारी और सांसद रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, पोपसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, सोनकच्छ मंडल महामंत्री संजय यादव, भौरासा नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा सहित नगर परिषद के पार्षद गण सहित नगर के कई भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा नेता गण मौजूद रहे वहीं आगामी चुनाव को लेकर यहां मौजूद पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की उन्हें मार्गदर्शित किया।

Related posts

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धनतेरस पर बरसेगा धन , कार बाइक और प्रापर्टी की बम्पर बिक्री

jansamvadexpress

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 05 मार्च को आएगी उज्जैन , बाबा महाकाल के दर्शन कर यात्रा शुरू करेंगे राहुल

jansamvadexpress

ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा पर भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच का आयोजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token