Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल से सेना का सामान लेकर निकली मालगाड़ी उज्जैन में हुई हादसे का शिकार : मालगाड़ी में खड़े सेना के ट्रक में लगी आग

भोपाल /उज्जैन || भोपाल से सेना का माल लोड कर जोधपुर के लिए निकली मालगाड़ी रविवार सुबह हादसे की चपेट में आ गई , मालगाड़ी में आर्मी के सामान से लोड १२ से अधिक ट्रक लोड थे , उज्जैन पहुंचे पर सेना की जवानों को ट्रक में धुआ उठने की शंका हुई तो उन्होंने तुरंत उज्जैन रेलवे प्रबंधन को सुचना दी ,  उज्जैन रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी में खड़े ट्रक में  जब आग लगने की भनक सेना के जवानों को लगी तो उन्होंने  फौरन उज्जैन स्टेशन पर गाडी  रोकी । बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ियों को कवर करने के लिए डाला गया कपड़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे आग लग गई।

 मालगाड़ी में आग की सूचना जब आरपीएफ और रेलवे की टीम को दी गई। तो तुरंत टीम अलर्ट हो गई और  मौके पर पहुंची रेलवे की टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। फिलहाल मालगाड़ी को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित खड़ा किया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी भोपाल से जोधपुर जा रही थी। इसमें सेना के जवान और आर्मी के करीब एक दर्जन लोडेड ट्रकों में सामान ले जाया जा रहा था। मालगाड़ी रविवार सुबह करीब 9.30 बजे उज्जैन यार्ड के पास पहुंची थी।

यहां सेना के जवानों ने धुआं उठता देख उज्जैन स्टेशन प्रबंधन को अलर्ट किया। स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रक पर ढके कपड़े में आग लग गई, जो धीरे-धीरे ट्रक तक जा पहुंची। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि भोपाल से जोधपुर जा रही आर्मी स्पेशल मालगाड़ी में लोड ट्रक में संभावित टेक्निकल त्रुटि के कारण आग लगी थी। आग से 2 नंबर लाइन की ओएसी टूट गई। हालांकि जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Related posts

स्कुलो की पॉलिसी से अभिभावक परेशान , पोद्दार इंटरनेशनल स्कुल खुद के एप से बेचता है कोर्स , तो एमपी बुक देता मिशनरी स्कुलो को मोटा कमीशन

श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले : आम श्रधालुओ के दर्शन के लिए साल में एक बार खुलते है पट

Jansamvad Express Digital

अंचल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान ,लाड़ली बहना योजना के प्रमाण- पत्रों का भी वितरण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment