Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आज , विधायक दल की बैठक के बाद नाम का एलान संभव

भोपाल | छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की तस्वीर स्पष्ट होने के बाद अब अगली बारी मध्यप्रदेश की है | भाजपा ने पर्यवेक्षकों का एक दल भोपाल भेजा है जो आज विधायको की बैठक के बाद तय करेगा की  मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा |  इस बात का  फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित ‌भाजपा  प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल होंगी। तीनों नेता दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

BJP की ओर से विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना दी जा चुकी है। आज दोपहर एक बजे तक सभी विधायक BJP ऑफिस पहुंच जाएंगे। विधायकों के बैठने की व्यवस्था मीडिया रूम में की गई है। यहीं विधायकों के लिए लंच भी रखा गया है।

इसी के साथ भाजपा ने आला कमान ने पार्टी के सभी विधायको को मीडिया से भी दुरी बनाए रखने की हिदायत दी है |

Related posts

श्रावण माह का अंतिम सोमवार : आज निकलेगी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान की सावन की चौथी सवारी

शहर के ट्राफिक की जिम्मेदारी बदमाशो के हाथ : गाडियों के कांच फोड़ने की मिली सजा

उत्तराखंड: 2027 कुंभ आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों के संतों के साथ बैठक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment