Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग:भोपाल में 2 हजार से ज्यादा भावी शिक्षकों का प्रदर्शन

भोपाल || मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और शिक्षक चयन परीक्षाओं में बेहद कम पद घोषित किए जाने के खिलाफ मंगलवार को भोपाल में बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशभर से करीब 2000 भावी शिक्षक राजधानी पहुंचे हैं। यह लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और जनजातीय कार्य विभाग का संयुक्त घेराव करने पहुंचे हैं। यहां वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती में घोषित सीटें ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं। इससे न सिर्फ योग्य अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शनकारी चेतावनी दे चुके हैं कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन और भूख हड़ताल जैसे चरण में बदला जाएगा। यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी राजपत्र के अनुसार 27 दिसंबर 2024 तक माध्यमिक शिक्षकों के करीब 99,197 और प्राथमिक शिक्षकों के लगभग 1,31,152 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में माध्यमिक शिक्षकों के सिर्फ 10,800 और प्राथमिक शिक्षकों के 13,089 पदों पर ही नियुक्ति की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वास्तविक जरूरत के मुकाबले घोषित पद बेहद कम हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को मौका नहीं मिल पा रहा है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (वर्ग-3) में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

Related posts

शहर में निर्माणाधीन अस्पताल के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम

Jansamvad Express Digital

क्षेमा की एआई-कुशल ऐप से अब फसल बीमा खरीदना और भी आसान

बच्चो की शिकायत पर माता पिता पर दर्ज प्रकरण: मामला हाई कोर्ट पहुंचा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page