Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये नया डायल 112 शुरू होगा : लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद

भोपाल || मध्य प्रदेश में नया डायल-112 शुरू होगा, जो पुलिस और अन्य आपात सेवाओं की एकीकृत सुविधा देगा। रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग से मदद सिर्फ 16 मिनट में पहुंचेगी।

डायल 112- मध्यप्रदेश में लोगों की सुरक्षा संबंधी हर दिक्कत को दूर करने नई कवायद की गई है। इसके अंतर्गत विभिन्न नागरिक सेवाओं को एक नंबर के साथ इंट्रीगेट किया गया है। प्रदेश में जनसुरक्षा के लिए डायल 100 के स्थान पर अब डायल 112 को एकल एजेंसी आधारित सेवा बनाया गया है। पूरे प्रदेश में यह सेवा शुरू की जा रही है। इसमें कॉल करने वाले की लोकेशन भी जीपीएस से ट्रैक की जा सकेगी।

एमपी में डायल 100 सेवा पिछले 10 सालों से जारी है। इसके स्थान पर डायल 112 सेवा शुरु की गई है। इसमें भारत सरकार की आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की परिकल्पना के अनुरूप अधिकांश जरूरी नागरिक सेवाओं को सम्मिलित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में इमरजेंसी नंबर-112 यानि डायल 112 सेवा में प्रदेश की पुलिस की आपातकालीन सेवा (112), स्वास्थ्य या एम्बु्लेंस सेवा (108), अग्निशमन सेवा (101), महिला हेल्पलाइन (1090), नेशनल सायबर क्राईम हेल्पलाईन (1930), रेल मदद हेल्पलाईन (139), मध्यप्रदेश रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन – एक्सिडेंट रिस्पांस सर्विस (हाईवे टोल नाका 1099), राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन (एस.डी.एम.ए.-1079), राज्य परिवहन विभाग पेनिक बटन एवं गुप्तवार्ता विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय महिला एवं चाईल्ड- हेल्प लाईन (181,1098) आदि सेवाओं को इंटीग्रेट किया गया है।

 

 

 

 

Related posts

भोपाल में VIP पर अटैक और ड्रोन हमले को किया निष्क्रिय NSG कमांडो ने दिखाया पावर शो

Jansamvad Express Digital

 अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक शुरू हो जाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में सरकार बनाने से चुक गई कांग्रेस : भाजपा की हैट्रिक बनी

Leave a Comment