Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

महिला डॉक्टर की सुरखा से सवालो पर IMA ने कराया ऑनलाइन सर्वे आधे से ज्यादा महिला डाक्टर को नाईट शिफ्ट से लगता डर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एक ऑनलाइन सर्वे करवाया। इसमें हिस्सा लेने वाली करीब 35% महिला डॉक्टर्स ने माना कि नाइट शिफ्ट में उन्हें सेफ फील नहीं होता है।

एक डॉक्टर ने यह भी बताया कि वह हमेशा अपने हैंडबैग में एक फोल्डेबल चाकू और काली मिर्च स्प्रे रखती थी क्योंकि ड्यूटी रूम एक अंधेरे और सुनसान गलियारे पर था।

वहीं कुछ डॉक्टर्स ने इमरजेंसी रूम में गलत व्यवहार की शिकायत की। एक डॉक्टर ने बताया कि, उसे कई बार भीड़ वाले इमरजेंसी रूम में बैड टच का सामना करना पड़ा।

सर्वे में 22 राज्यों के डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया
यह सर्वे केरल स्टेट यूनिट की रिसर्च सेल ने ऑर्गेनाइज करवाया। इसके चेयरमैन डॉ. राजीव जयदेवन ने कहा, सर्वे में करीब 22 राज्यों के डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन सर्वे पूरे भारत में सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों को गूगल फॉर्म के जरिए भेजा गया था। 24 घंटे के भीतर 3,885 रिएक्शन मिले।

सर्वे से पता चला कि 45% डॉक्टर्स को नाइट शिफ्ट के दौरान ड्यूटी रूम नहीं मिला। कुछ ड्यूटी रूम ऐसे थे जहां अक्सर भीड़ रहती थी। वहां प्राइवेसी की कोई जगह नहीं थी। दरवाजों पर ताला भी नहीं होता था। जिससे डॉक्टर्स को रात में आराम करने के लिए कोई दूसरा रूम खोजना पड़ता था। कुछ ड्यूटी रूम में अटैच बाथरूम तक नहीं था।

सर्वे में क्या-क्या सामने आया
डॉ. जयदेवन ने कहा, सर्वे से अभी तक जो बात निकलकर आई है, उसमें सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाना, सीसीटीवी कैमरे लगाना, केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम (सीपीए) को लागू करना, विजिटर्स की संख्या को सीमित करना, अलार्म सिस्टम लगाना और ताले वाले सुरक्षित ड्यूटी रूम जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

Related posts

9 मार्च से 15 मार्च के मध्य चरणबद्ध ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा

करवा चौथ पर भगवान बाबा महाकाल को चंद्र अर्पित कर श्रृंगार

इंदौर की सडको पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस : मुंबई से इंदौर पहुंची पहली बस

Leave a Comment