Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

रोहिंग्या और बंगलादेशी के मुद्दे पर दिल्ली में AAP और BJP में जुबानी जंग

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों के मसले पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता आमने सामने आ गए हैं. जहां एक तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में बसाने के आरोपों के साथ अमित शाह को पत्र लिखा, वहीं बीजेपी के तमाम नेता इस मुद्दे पर आप सरकार  पर हमलावर नजर आ रहे हैं.

दरअसल, दिल्ली में रविवार की रात बीजेपी नेताओं ने झुग्गियों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों के फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया.

बीजेपी एमपी बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘संविधान भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गैर कानूनी तरीके से देश में घुस आए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओ को बसा दिए हैं. दिल्ली सरकार ने इन लोगों के फर्जी वोट बनवाकर भारतीय नागरिकों के अधिकार का हनन किया है.

Related posts

मध्यप्रदेश अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह विजय

Jansamvad Express Digital

उज्जैन- कलेक्टर ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

Jansamvad Express Digital

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल दर्शन

Leave a Comment