Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ : मचा हड़कंप, रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश

बेतुल | बेतुल जिले के  घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी के एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सुरक्षा अधिकारी राघव, रेंजर एस नायक वन मले के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुआ और शावक को कॉलोनी से सटे जंगल में देखते ही मुनादी के आदेश दिए। रेंजर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संपर्क करके मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी और नगर पालिका को सुरक्षा की दृष्टि से मुनादी कराने की बात कही।

रेंजर नायक ने कालोनी के लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकले। जब भी बाहर निकले 4-5 की संख्या में निकले। वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्य करने वाले समाज सेवी आदिल खान ने बताया एबी टाइप कॉलोनी में अक्सर जंगली जानवरों की मूवमेंट बनी रहती है। इनकी सुरक्षा के लिए कालोनी को तीन तरफ से फेंसिंग करने की आवश्यकता है।

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में हुई प्री-बजट परामर्श बैठक, सुबोध उनियाल ने रखा उत्तराखंड का पक्ष

Tahawwur Rana:NIA मुख्यालय में कटी रात : अब खुलेंगे 26/11 मुंबई ब्लास्ट के कई राज

उज्जैन में टीम इंडिया का फोटो रखकर फैन्स ने किया पूजन, अंगारेश्वर मंदिर में प्रार्थना

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page