Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयपटनाबिहारराष्ट्रीय

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज  मुजफ्फरपुर से शुरू किया चुनाव अभियान

पटना ||  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज बिहार के मुजफ्फरपुर से महागठबंधन के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।

मुजफ्फरपुर के सकरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का उपयोग कर रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रही है। उन्होंने भाजपा पर सामाजिक न्याय की कोई चिंता न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जाति जनगणना का विरोध कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन का लक्ष्य बिहार में उद्योग स्थापित करना है और अगर सत्ता में आए तो राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएँगे। उन्होंने एनडीए सरकार पर नोटबंदी और वस्तु और सेवा कर-जीएसटी नीति के ज़रिए छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुँचाने का भी आरोप लगाया।

Related posts

एयरपोर्ट पर इस खूब सुरत ब्यूटी को देख खुद को विडिओ बनाने से रोक नहीं पाए लोग: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Jansamvad Express Digital

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स से की वर्चुअल बैठक

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में हिंसा की कहानी आखिर मणिपुर के बाद अब क्यों जल रहा हरियाणा

Leave a Comment