Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सड़क किनारे सलून की दूकान पर नजर आए राहुल गाँधी : शेविंग बनवाई और सलून संचालक के दर्द को जाना

नई दिल्ली ||  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष  राहुल गांधी एक बार फिर आम लोगो के बीच जाकर उनकी समस्याओ को जानने में लगे हुए है , राहुल गाँधी कभी मेकेनिक कभी ट्रक चालक तो कभी मोची की दूकान पर नजर आए इस बार राहुल गाँधी ने  X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे दिल्ली के एक सलून पर पहुंचे। वे यहां शेविंग करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ राहुल ने लिखा- ‘कुछ नहीं बचता है’ आज के भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी बयां करते हैं।

यह सलून अजीत चलाते हैं। उन्होंने राहुल को बताया कि कैसे वे दिनभर काम करते हैं ताकि दिन के आखिर में कुछ पैसे बचा सकें। अजीत ने यह भी कहा कि राहुल से अपनी कहानी बताने के बाद उन्हें खुशी और संतुष्टि महसूस हुई।

अजीत बोले  कांग्रेस के राज में सुकून था

अजीत राहुल से कह रहे हैं- पहले सोचा था आगे भविष्य हमारा अच्छा होगा, लेकिन यहीं के यहीं रह गए। हम क्या करें, हम दिव्यांग हैं। जिंदगी ऐसे ही कट रही है। बच्चों का भविष्य अधर में है। आपके राज में हम बहुत खुश थे। कांग्रेस के राज में सुकून था। हम जैसे गरीबों को सहारा देने वाला कोई तो है। मुझे राहुल जी से मिलकर बहुत सुकून मिला।

राहुल ने X पर  लिखा- “कुछ नहीं बचता है!” महंगाई ने मेहनतकश के अरमान छीन लिए

वहीं राहुल ने लिखा-“कुछ नहीं बचता है!” अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं। नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई – घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं। आज की ज़रूरत है ऐसे आधुनिक उपाय और नई योजनाएं, जो आमदनी में बढ़त और घरों में बचत वापस लाएं। और, एक ऐसा समाज जहां हुनर को हक़ मिले और मेहनत का हर कदम आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाए।

Related posts

जनजातीय समुदाय की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस विधयाको ने खाकी पहन किया विरोध :पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप

BIG BREAKING: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को लिखी चिट्ठी; जंतर-मंतर पर डटी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आगे झुकी सरकार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment