Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में तीन मंजिला मकान ढहा,महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर हादसा; लोगों की सूझबूझ से बचीं कई जानें

उज्जैन || गेबी हनुमान क्षेत्र में तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान मालिक मनोज भावसार और अली अजगर ने आरोप लगाया कि हादसा नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।शाम करीब 6 बजे से ही मकान गिरने की स्थिति में था। इस दौरान मोहम्मद आमिर, समीर खान, अल्तमश खान, राजेश गुप्ता, समीर जैन और अविनाश पांचाल की टीम ने सड़क पर आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन से घरों को तोड़ने का काम किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से मकानों की नींव में पानी भरा हुआ था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।

स्थानीय रहवासियों और मकान मालिकों ने इस हादसे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन के जरिए चल रही तोड़फोड़ के कारण भवन की संरचना कमजोर हो गई थी। इसके अलावा, पिछले एक महीने से मकान की नींव में पानी भरने की शिकायत भी की जा रही थी, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया।

वहीं नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई मार्ग चौड़ीकरण के तहत की जा रही थी और जर्जर भवन को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हटाया जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया बैरिकेडिंग और निगरानी में की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Related posts

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन जीवन में ज्ञान, वैराग्य और तप के बिना भागवत चरितार्थ नहीं होगी- स्वामी विद्यानंद सरस्वती

श्रावन के पहले सोमवार पर महाकाल की भस्म आरती पर भक्तो का हुजूम दिखा : आज निकलेगी पहली सवारी

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

Leave a Comment