Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

एक आन्दोलन और दो स्वरुप , फिर दिखा कांग्रेस नेताओ में आपसी टकराव

उज्जैन | गुरुवार को शिप्रा नदी में युवक के डूब कर मरने की घटना के बाद कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी ने नगर निगम के अधिकारियो के खिलाफ आन्दोलन किया और इसी बिच कांग्रेस नेता विवेक यादव भी उक्त मुद्दे को लेकर रामघाट पर आन्दोलन करने पहुचे |माया त्रिवेदी ने मांग की थी की शिप्रा पर सुरक्षा के इंतजाम किये जाए आए दिन श्रधालुओ की मौत की घटना हो रही है लेकिन प्रशासन जाग नही रहा है | वही कांग्रेस के दुसरे नेता विवेक यादव की भी यही मांग थी |

पार्टी एक ,आन्दोलन का मुद्दा एक पर दो नेताओ में टकराव

उज्जैन की शिप्रा नदी में रोजाना डूबने से हो रही मौत की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओ ने नगर निगम के अधिकारियो और जिला प्रशासन को घेरने के लिए एक आन्दोलन किया , आन्दोलन कांग्रेस के  विधानसभा दावेदारों के द्वारा किया गया उज्जैन उत्तर से दोनों ही दावेदारों ने रामघाट पर आन्दोलन तो किया लेकिन एक पार्टी के होकर भी आन्दोलन में एक साथ नही थे , दोनों ने अलग अलग बैठ कर अपने अपने समर्थको के साथ प्रदर्शन किया | इस नज़ारे को देख मोके पर पहुचे नगर निगम के अधिकारी भी तंज कसने से नही चुके कहने लगे अभी से ये हाल है तो दिल्ली दूर है |

महिला नेत्री ने अपने साथी नेता पर कसा तंज

रामघाट पर आन्दोलन के दोरान दोनों नेताओ के अलग अलग बैठने का नजारा तो दिखा ही इस दोरान दोनों में एक दुसरे के लिए जुबानी जंग भी देखने को मिली ,कांग्रेस नेता  को आन्दोलन करते देख महिला नेत्री ने कहा ”रोज आया कर रे ”ये सुन कांग्रेस नेता ने कहा आप रोज बुला लिया करो | जिसके बाद कांग्रेस नेत्री के साथ मोजूद एक कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस नेता को फर्जी बोल दिया |

कांग्रेस शहर अध्यक्ष का मुद्दा अभी ठंडा नही हुआ की नया विवाद शुरू

आपको बता दे की अभी कांग्रेस शहर अध्यक्ष के आडिओ वायरल का मुद्दा शांत ही नही हुआ की अब कांग्रेस के अन्य नेताओ में जुबानी जंग और खीच तान शुरू हो गई है , जबकि कांग्रेस के दुसरे नेता इन सब विवादों को सुलझाने के बजाए एक ऑफिस में बैठ का लुत्फ़ उठा रहे है | चुनाव के पहले ही इस तरह से कांग्रेस की खीचतान की घटनाए कम से कम उज्जैन उत्तर विधानसभा सिट पर तो भाजपा को वाक् ओवर दे रही है |

आपको बताना चाहते है कांग्रेस में विधानसभा के दावेदारों में इस तरह की बयान बाजी या खीचतान ये कोई पहली बार नही हुआ है इससे पहले भी उत्तर विधासभा के ही एक अन्य दावेदार कांग्रेस के वरिष्ट  पार्षद ने महिला नेत्री के खिलाफ एक पत्र पार्टी आला कमान को लिखा था जिसमे कई बिन्दुओ पर शिकायत की थी उक्त मुद्दा भी बहुत गरमाया था और अखबारों की सुर्खिया बना था |

इनका कहना 

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे फर्जी लोग निकल कर आते जाएंगे ,मेरे द्वारा  कभी  भी मीडिया बेस कार्यक्रम नही किया गया , मेरे पास आंदोलनों का पुलिंदा है ,जो भी कांग्रेस के लोग है उन्हें आन्दोलन करना चाहिए ये तो इन्हें जनता और आला कमान बताएगा की कौन असली है और कौन नकली है |

विवेक यादव ….कार्यवाहक शहर अध्यक्ष (दावेदार उत्तर विधानसभा )

 

में सुबह से आन्दोलन कर रही हूँ ये लोग तो अब आए है ,अधिकारियो को लेकर में आई हूँ दिखाने ,कई मुद्दे है मौत तो हो ही रही है महिलाओ के कपडे बदलने की व्यवस्था भी नही है |

माया राजेश त्रिवेदी ..पार्षद .(दावेदार उत्तर विधानसभा )

 

Related posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत अवधि हो रही ख़त्म , 2 जून को जेल जाएँगे केजरीवाल

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट मे केंद्र ने वक्फ से जुड़ा गलत डाटा पेश किया ; मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आरोप

वर्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा को गोल्ड पाकिस्तान के नदीम को सिल्वर मिला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment