Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मक्सी और कायथा के बीच वीडियो कोच बस और ट्राला की टक्कर मैं 5सवारी की मौत

शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े 3 बजे एक बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक UP के रहने वाले थे। घटनास्थल पर जान गंवाने वालों में दो महिलाएं एक ही परिवार की थीं। दोनों शादी में शामिल होने गुजरात के अहमदाबाद जा रही थीं। दोनों बस में आगे की सीट पर बैठी हुई थीं।

मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही यात्री बस ट्राले से टकरा गई। स्लीपर कोच बस में सोए हुए पांच  यात्रियों की  मौत हो गई जिनमें चार  महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। राम जानकी पति परमात्मा शरण और मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित्रा देवी (35) और राधा (12) दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं एक यात्री की हालत गंभीर है। कुल 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना लगते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

इंदौर में सीएम बोले-कृष्ण से सीखें दोस्ती, चैलेंज और हिम्मत के 3 पाठ; भजन भी गाया

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

cradmin

संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए इसरो के निदेशक श्रीधर सोमनाथ ,समारोह में विद्यार्थियों को मेडल उपाधि प्रदान की

Leave a Comment

Please enter an Access Token