Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में 20 जनवरी तक ठण्ड ना पढने का मौसम विभाग का अनुमान

मध्यप्रदेश में अगले 5-6 दिन यानी 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान नहीं है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगा। यह 16 जनवरी से उत्तर भारत में एक्टिव हो रहा है। अगले 1-2 दिन में सिस्टम का प्रदेश में भी असर होगा। इससे हल्के बादल जरूर छाएंगे, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया, सिस्टम गुजरने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।

फिलहाल, प्रदेश में दिन-रात का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा चल रहा है। बड़े शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन की बात करें तो जनवरी के 14 दिन में एक बार भी रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे नहीं गया है। यहां पारा 12 डिग्री से अधिक ही चल रहा है। दूसरी ओर ग्वालियर में दिन और रात दोनों ही ठंडे हैं।

प्रदेश में रविवार रात रीवा की सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री पहुंच गया। खजुराहो में 6, सीधी में 6.8,​​​​​​ दतिया में 7.5,​ सतना में 8.3, नौगांव में 9.8, उमरिया में 9.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Related posts

नये साल के स्वागत के लिए रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक, प्रशासन की माकूल व्यवस्थाएं

Jansamvad Express Digital

‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी आज, गणतंत्र दिवस समारोह का होगा औपचारिक समापन

भाईदूज के अवसर पर वक्त गुरु सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज की विश्व के जिम्मेदारों से अपील

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment