Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

10 राज्यों में बनने वाली इंडस्ट्रियल सिटी को मोदी केबिनेट से मिली मंजूरी : लाखो लोगो को मिलेगा रोजगार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली मंत्रिपरिषद बैठक बुधवार (28 अगस्त) को दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक करीब पांच घंटे पचास मिनट चली। इसमें आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट ने 9 राज्यों में 12 नई इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी को मंजूरी दी है।

10 राज्यों में फैली और छह प्रमुख कॉरिडोर से लगी ये 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने में अहम छलांग साबित होंगी। सरकार नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत इन पर 28,602 करोड़ रुपए निवेश करेगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, भारत में जल्द स्वर्णिम चतुर्भुज की रीढ़ पर इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी का एक भव्य हार होगा। इनसे 10 लाख प्रत्यक्ष, 30 लाख अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। इन परियोजनाओं से 1.52 लाख करोड़ रुपए की निवेश क्षमता पैदा होगी।

Related posts

मंदिर के नियम तोड़ भीड़ के साथ दर्शन के लिय अड़ी महिला पार्षद , मंदिर परिसर में धरना देकर घंटो किया हंगामा , पार्षद के हंगामे से अन्य श्रद्धालु हुए परेशान

Jansamvad Express Digital

पैसो की खातिर 29 साल की उम्र में बूढ़े से हुआ प्यार:5 साल रही लीव इन में

Jansamvad Express Digital

एयर पोर्ट के लिए इंदौर उज्जैन रोड पर जगह देख रहा प्रशासन

Leave a Comment