Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

4 थी क्लास के बच्चे के साथ क्लास के ही तीन बच्चो ने की मारपीट , ज्योमेट्रिक राउंडर से गोदा,शरीर पर राउंडर से 108 वार

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर में  एक प्राइवेट स्कूल में हैरान करने वाली घटना हुई। मामला गरिमा विद्या विहार स्कूल का है। यहां चौथी क्लास के एक स्टूडेंट को चार छात्रों ने कंपास ज्योमेट्रिक राउंडर (जिसमें पेंसिल फंसाकर सर्किल बनाया जाता है) से 108 बार गोद दिया। बताया जा रहा है कि क्लास में खेल-खेल में छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पीड़ित छात्र पर उसके साथियों ने हमला कर दिया।

स्कुल के बच्चो को कम्पास बाक्स में ज्योमेट्रिक राउंडर ,गोलाकार आकृति बनाने के लिए आता है

पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल मैनेजमेंट और चार छात्रों के खिलाफ एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित छात्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि वह घबराया हुआ है और कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहा है।

स्कूल मैनेजमेंट पर CCTV फुटेज नहीं देने का परिजन का आरोप
पीड़ित बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया है कि स्कूल मैनेजमेंट क्लास के CCTV फुटेज देने से बच रहा है। घटना के वक्त स्कूल की छुट्‌टी हो चुकी थी, इसलिए पीड़ित बच्चे के पिता ने अगले दिन स्कूल की टीचर्स से बात की। पिता को प्रिंसिपल लता शर्मा (बागोरा) के परिवार में किसी के बीमार होने का हवाला दिया गया।

इस पर पीड़ित बच्चे की मां ने खुद ही जानकारी जुटाई। जिसके बाद टीचर्स ने हरकत करने वाले बच्चों के माता-पिता को बुलाया। इधर, पीड़ित बच्चे के परिवार ने स्कूल टीचर्स से घटना के CCTV फुटेज दिखाने की बात कही तो उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कैमरे खराब थे।

पेट में घूंसे मारे, पूरा पैर गोद दिया
पिता ने कहा कि 24 नवंबर को बेटे को स्कूल लेने गया तो वह पहले से ही बाहर बैठा हुआ था। डरा सा था और दोनों हाथ पेट पर रखे हुए था। पूछने पर बोला- बहुत जोर से दर्द हो रहा है। कारण पूछा तो पहले चुप रहा। घर आने पर भी रुआंसा घूमता रहा। जब उससे कारण पूछा तो कह दिया कि क्लास के चार छात्रों ने पैरों और पेट के पास नुकीला कंपास घुसाया है। पेट में भी कई बार घूंसे मारे। माता-पिता ने उसकी पैंट निकाली तो होश उड़ गए। पूरा पैर गोदा हुआ था।

पैंट में कई जगह खून लगा था
पिता ने बताया कि बच्चे के पंजे के ऊपर से लेकर उसके शरीर पर मोटी सूई से गोदने जैसे सवा सौ से ज्यादा घाव थे, जबकि उनमें से 108 तो गहरे थे। उन्होंने पैंट देखी तो अंदर भी कई जगह खून लगा था। पूछने पर बच्चे ने बताया कि लड़ाई का कोई कारण नहीं था। घटना के दौरान जिस टीचर का पीरियड था वह नहीं आया था। इस दौरान बच्चे खेल रहे थे। तभी आपस में विवाद हो गया और चार साथियों ने हमला कर दिया।

थाने के बाहर पिता के साथ घायल छात्र

बार-बार ज्योमेट्रिक राउंडर घुसाकर निकाले, घाव करते गए
पीड़ित के पिता ने बताया- मेरे पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग है। इसमें बेटे पर हमला करने वाला एक छात्र खुद को निर्दोष बता रहा है और बाकी के तीन साथियों के नाम ले रहा है। छात्र ने बताया कि उन्होंने किस तरह मेरे बेटे के पैर पर बार-बार राउंडर घुसाकर निकाले और घाव करते गए।

 

इनका कहना

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने पर पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। डॉक्टर ने उसे टिटनेस के इंजेक्शन लगाए हैं और उसका इलाज जारी है। ACP चौहान ने कहा- घटना से जुड़े सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं। इस मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

छात्र के पिता  का कहना है मेरे बेटे के मामले में स्कुल प्रबंधन से संपर्क किया गया उनसे cctv फुटेज भी मांगे गए लेकिन उनके द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया न स्वत उनके द्वारा कोई कदम उठाया गया इसलिए मेरे द्वारा एरोड्रम थाने पहुच कर प्रकरण दर्ज करवाया गया है |

Related posts

भारत सहित 7 देशो में गर्मी चरम पर , पारा 45 डिग्री तक पंहुचा , अब तक कई लोगो की मौत

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का कहर : सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड; 3 की मौत, 9 जवान लापता

Jansamvad Express Digital

रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाई, अब 6.0% हुई: लगातार दूसरी बार घटाई ब्याज दर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page