Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

6 थाना क्षेत्रो के 8 बदमाशो को किया जिला बदर: इन्दोरी भाजपा नेता के समर्थक को कई जिलो के लिए किया जिला बदर

उज्जैन| शहर में शांति स्थापित करने के लिए थाना प्रभारियो के द्वारा दी गई बदमाशो की सूचि पर पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के बाद जिला कलेक्टर ने शहर के छह थाना क्षेत्र चिमनगंज थाना , महाकाल थाना भेरुगढ़ थाना जीवाजीगंज थाना , नानाखेड़ा थाना और नीलगंगा थाना क्षेत्र के आठ बदमाशो को जिला बदर करने की कार्रवाही की गई है |

गुरुवार को उज्जैन कलेक्टर ने जिला बदर की सूचि जारी की जिसमे अलग अलग थाना क्षेत्र के बदमाशो पर कठोर कार्रवाही करते हुए उन्हें  तीन माह , छ माह और एक वर्ष  तक के लिए  जिला बदर किया गया है |

तीन लोगो को उज्जैन इंदौर के कई जिलो के लिए किया जिला बदर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र जीवाजीगंज के देवेंद्र गेहलोत पिता ओमप्रकाश गेहलोत को एक वर्ष  एवं चेतन पिता दिनेश सांखला और थाना क्षेत्र नानाखेड़ा के ओमप्रकाश पिता रामदयाल मेघवंशी को छह माह के लिए  जिला बदर किया है। इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिये हैं।

उक्त व्यक्तियों को उज्जैन जिले की राजस्व सीमा एवं जिले से लगे सीमावर्ती जिले देवास, इंदौर, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, धार एवं आगर-मालवा की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया गया है। जिलाबदर की अवधि में उक्त आदेश के तहत अगर जिले में स्थित किसी न्यायालय में अनावेदक का कोई प्रकरण चल रहा है तो वे नियत पेशी पर उपस्थित हो सकेंगे, परंतु इसके पूर्व अनावेदकों को संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देना होगी। यह भी आदेश दिया है कि उक्त व्यक्ति 48 घंटे के अन्दर उक्त दर्शित जिले की सीमाओं से बाहर चले जायें एवं अपने आचरण में सुधार करें तथा उक्त जिलों की सीमाओं में प्रवेश न करें।

इंदौर के कद्दावर नेता के समर्थक पर भी गिरी गाज

जिला कलेक्टर के द्वारा जारी किये गए जिला बदर के आदेश में इंदौर के कद्दावर नेता और वर्तमान में सरकार में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी केउज्जैन में  खास समर्थक माने जाने वाले मेघवंशी का नाम भी शामिल है , मेघवंशी एक होटल संचालक होने के साथ साथ शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए है , मेघवंशी को छह माह के लिए उज्जैन सहित धार ,इंदौर ,देवास ,रतलाम, मंदसौर और आगर जिले के लिए जिला बदर किया गया है

ये भी हुए जिला बदर

जिला कलेक्टर ने कुल आठ लोगो को जिला बदर किया है जिसमे थाना चिमनगंज के दीपक जोशी , थाना महाकाल से महेश चोहान , कार्तिक कहार थाना भेरुगढ़ से कृष्णपाल थाना नीलगंगा से पियूष चौहान थाना नानाखेड़ा से ओम प्रकाश मेघवंशी , थाना जीवाजीगंज से देवेन्द्र गेहलोत और चेतन सांखला के नाम शामिल है

Related posts

आकिब कुरैशी बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया

Jansamvad Express Digital

गर्मी की शुरुवात के साथ भगवान महाकाल को होगा ठन्डे जल का अभिषेक

Jansamvad Express Digital

बड़ोद में गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page