Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
इंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

ब्राह्मण समाज की बैठक में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय साथी प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र जी अग्निहोत्री का स्वागत किया



धार बदनावर | ब्राह्मण समाज की बैठक चौपाटी स्थित गोकुलधाम सोसायटी में संपन्न हुई। जिसमें परशुराम जयंती बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन 22 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे भगवान परशुराम जी का अभिषेक एवं महा आरती की जाएगी। साथ ही शाम को परशुराम युवा मंच की ओर से नगर में वाहन रैली निकाली जाएगी । 23 अप्रैल को शाम 5 बजे दुर्गा चौक स्थित पंढरीनाथ मंदिर से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
बैठक पश्चात प्रेस क्लब अध्यक्ष नियुक्त होने पर धर्मेंद्र जी अपनी आफ्रिका पुष्प माला पहनाकर समाज द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया।
इस मौके पर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा,पार्षद जितेंद्र शर्मा, प्रजेन्द्र भट्ट ,पूर्व सीएमओ सुरेश चंद्र द्विवेदी,नितिन शर्मा भेरूलाल शर्मा,मुकेश पाठक,अरुण तारे,अशोक शर्मा महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा,सीमा रावल वंदना शर्मा,स्मिता शर्मा,नेहा शर्मा जय श्री भट्ट,दीपा शर्मा,शिवानी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे

Related posts

बड़े गणेश के लिए आई देश विदेश से राखियां : अमेरिका, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों से भी बहनों ने भेजी राखियां

क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए क्षिप्रा किनारे कॉलोनियों एवं कत्लखानों पर लगे रोक – डॉ अवधेशपुरी जी महाराज , गुरूपूर्णिमा महोत्सव में अनेक जनप्रतिनिधियों व भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

पंजाब के लुधियाना में गैस लीक, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत इलाका सील

Leave a Comment