Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा में जिला अध्यक्ष के बाद प्रदेशाध्यक्ष के नाम का होगा एलान ,जिला अध्यक्ष के एलान के बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव

भोपाल || एमपी में  भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। करीब आठ-दस जिलों में स्थानीय नेताओं के बीच चल रही रस्साकशी रोकने के लिए बैठकों और चर्चाओं का दौर चल रहा है। बीजेपी की पहली सूची में आधे  से ज्यादा जिलों के अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे।  जिसके  बाद भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  के दावेदारों में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तीसरा कार्यकाल पाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, जातिगत समीकरणों में ब्राह्मण वर्ग से नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल और अर्चना चिटनीस पूरी ताकत लगा रहे हैं।

क्षत्रिय वर्ग की बात करें तो अरविंद भदौरिया के साथ बृजेंद्र प्रताप सिंह और सीमा सिंह जादौन सबको साधने में लगे हैं। वैश्य वर्ग से हेमंत खंडेलवाल, सिंधी समाज से भगवानदास सबनानी से लेकर दलित और आदिवासी वर्ग के नेता भी प्रदेशाध्यक्ष बनना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, सिंधी, आदिवासी वर्ग के कई दिग्गज शामिल हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को करीब 4 साल 10 महीने हो चुके हैं। उनका कार्यकाल एक बार बढ़ाया गया था।

उम्मीद लगाईं जा रही है की 10 जनवरी के पहले सभी जिला अध्यक्ष के नामो का एलान हो सकता है , जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी |

Related posts

अब धरती की धड़कन सुनेगा भारत, ISRO ने भरी ऐतिहासिक उड़ान, ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-08 की सफल लॉन्चिंग

सलमान खान को फिर धमकी : फिरोती में मांगी 02 करोड़ की राशी

महाकाल मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन , देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई होली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment