Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

प्रयागराज कुम्भ में देखा भीड़ मेनेजमेंट शिवरात्रि पर करेंगे डेमो : होटलों के पॅकेज के लिए सिंहस्थ के पहले बनेगा अम्ब्रेला एप

उज्जैन || शनिवार को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की और से मंदिर  प्रशासक प्रथम कौशिक , जिला कलेक्टर नीरज कुमार और एसपी प्रदीप शर्मा ने शिवरात्रि पर्व को लेकर मीडिया से चर्चा |

इस दोरान सभी अधिकारियो ने मीडिया को व्यवस्थाओ से अवगत करवाया , शिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रधालुओ को सुगम और कम समय में दर्शन हो सके इस बात पर भी जोर दिया |

जिला प्रशसन को अनुमान है की इस बार शिवरात्रि पर दर्शन करने के लिए 10 लाख के करीब श्रद्धालु आ सकते है इस को ध्यान में रखते हुए ही मंदिर समिति और प्रशासन व्यवस्थाओ पर जोर दे रहा है |

मंदिर तक पहुचने के लिए लिए श्रधालुओ ई व्हीकल मिल सकेंगे इसी के साथ ही मंदिर के चारो तरफ से आने वाले मार्गो पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है |

प्रयागराज दौरे में जो देखा उसे अमल में लाएगा प्रशासन

हालही में जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस विभाग के द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में जाकर वह की भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओ को देखा गया था जो आगामी दिनों में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए देखा गया था |

चूँकि महाकाल मंदिर में  विशेष पर्वो पर आने वाली भीड़ भी किसी कुम्भ के नज़ारे से कम नही होती है ऐसे में प्रशासन प्रयागराज में देखे और समझे गए भीड़ नियंत्रण का भी कई हद तक पालन करेगा |

इसी के साथ देखने में आता है की त्योहारों के दोरान शहर की होटलों में श्रधालुओ से मन माफिक टेरिफ वसूला जाता है ऐसे में प्रशासन ने प्रयागराज में बने अम्ब्रेला एप को भी बनाने की तेयारी कर ली है जिसे सिंहस्थ के पहले शुरू कर दिया जाएगा |

अम्ब्रेला एप के माध्यम से प्रशासन की नजर शहर की होटलों पर बनी रहेगी इससे प्रशासन को ना सिर्फ टेरिफ की जानकारी मिलेगी बल्कि किस होटल में कितने रूम खाली और भरे है इसे भी आसानी से चेक किया जा सकेगा |

Related posts

सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) की एक्सपर्ट टीम ने की महाकाल मंदिर क्षेत्र निर्माण की जाँच

Jansamvad Express Digital

इंदौर के दो कालेज में पेपर लीक की आशंका , कुलपति बोली पुलिस प्रकरण के बाद होगी कार्रवाही

भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार करेंगे

Leave a Comment