Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

ग्रेसिम द्वारा टकरावदा तालाब का पानी शिफ्ट की तैयारी

नागदा जंक्शन। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार गिरते जलस्तर को लेकर अभी तक स्थानीय प्रशासन द्वारा पानी को सहेजने के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए है जिससे गर्मी के दिनों में जलसंकट की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है डब्ल्यूआरडी द्वारा जलवाल और टकरावदा तालाब में 50-50 एमसीएफटी पानी संग्रहित होने की बात कहीं जा रही है

टकरावदा तालाब से पानी शिफ्टिंग की तैयारियां शुरु

लेकिन चंबल नदी से रेलवे, नगरपालिका नागदा एवं खाचरौद, ग्रेसिम के अलावा 22 गांवों के लिए प्रतिदिन लगभग 2.5 से 3 एमसीएफटी पानी की खपत हो रही है वहीं चंबल नदी के किनारे पर बसे गांव में प्रतिदिन सिंचाई में पानी उपयोग किया जा रहा है जिससे चंबल नदी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है अब ग्रेसिम उद्योग प्रबंधन द्वारा पाईप लाईन के माध्यम से टकरावदा तालाब के पानी को चंबल नदी में शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही है जिससे काफी हद तक पेयजल की समस्या का समाधान होगा।

Related posts

एक शाम गो माता के नाम भजन संध्या का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

इजराइल की कोशिश ईरान ना बन सके परमाणु देश : इजराइल में Microsoft दफ्तर के पास गिरी ईरान की मिसाइल: कई लोग घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment