Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सूबेदार I.P.S ने चलवाई निगम की JCB

उज्जैन || आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए उज्जैन पुलिस महानिरिक्षक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन  पर शहर की सभी पुलिस कालोनियों में साफ़ सफाई करवाई जा रही है |

बारिश में होने वाली जल भराव की स्थिति को  ध्यान में रखते हुए नालो की साफ़ सफाई का काम किया जा रहा है | बुधवार को उज्जैन की चिमनगंज मंडी पुलिस कालोनी में नालो की सफाई करवाई गई |

पुलिस विभाग ने  नगर निगम की टीम के सहयोग से शहर की सभी पुलिस कालोनियों में जल भराव को ध्यान में रखते हुए नालो की सफाई कार्य शुरू करवाया है | सूबेदार इंद्र प्रताप सिंह ने बताया की शहर की छ: पुलिस कालोनियों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और इस दोरना बारिश को ध्यान में रखते हुए नालो को साफ़ किया जा रहा है ताकि बारिश में जल भराव की स्थिति ना उत्पन्न हो |

Related posts

स्कूल ग्राउंड बना बारिश में तालाब, स्कूल ग्राउंड में लोग फेंकते हैं कचरा, कूड़ा, ऊगी गाजर घास, स्कूल ग्राउंड में लगता है असामाजिक तत्वों का डेरा

उज्जैन में तीन मंजिला मकान ढहा,महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर हादसा; लोगों की सूझबूझ से बचीं कई जानें

पत्रकार मनीष शर्मा को रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया

Leave a Comment