Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन रहा सुपर स्वच्छ लीग सिटी में दूसरे पायदान पर: महापौर- निगम कमिश्नर को राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता अवॉर्ड

उज्जैन || राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के स्वच्छता मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को आज सम्मानित किया। मध्यप्रदेश के आठ शहरों को अलग-अलग श्रेणियों में यह पुरस्कार मिला है। सुपर लीग श्रेणी में इंदौर, के बाद उज्जैन को पुरस्कार दिया गया है। समारोह में शामिल उज्जैन नगर निगम के महापौर मुकेश टटवाल, निगमायुक्त आशीष पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति उज्जैन को सुपर लीग श्रेणी में दूसरे स्थान पर आने के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके अलावा इंदौर, देवास, शाहगंज और बुधनी को भी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

इन र्डश्रेणियों में मिलेंगे अवॉर्ड   

सुपर स्वच्छ लीग शहर
जनसंख्या के अनुसार शीर्ष शहर (5 श्रेणियों में)
स्वच्छ शहर
विशेष श्रेणी: गंगा शहर, छावनी बोर्ड
सफाई मित्र सुरक्षा

महाकुंभ

राज्य स्तरीय पुरस्कार
उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में अवॉर्ड मिलेगा। निगमायुक्त आशीष पाठक ने बताया कि, इस बार हमने स्वच्छता मिशन के मानकों के अनुसार एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को बेहतर ढंग से अपनाया। यही कारण है कि उज्जैन को यह सम्मान मिला है।

Related posts

चारधाम यात्रा में बढ़ते  हेलीकाप्टर हादसे अफसर बोले- जानलेवा बने सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर

MP News: मध्यप्रदेश में ‘एनालॉग पनीर’ होगा बैन, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला; जानें क्या है वजह

Jansamvad Express Digital

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से परिवार की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page