Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर का हथियार तस्कर युवक लगा इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस के हाथ:: 4 पिस्टल जप्त

इंदौर || इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक युवक को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 4 पिस्टल बरामद हुई हैं, जिन्हें वह डिलीवरी के लिए लेकर आया था।आरोपी की पहचान राहुल पिता पप्पू जोशी निवासी बिड़ला नगर, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह भंवरकुआं और राजेंद्र नगर के बीच हथियारों की डिलीवरी करने जा रहा था |

इंदौर में हथियारों की खरीद-फरोख्त।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रीजनल पार्क के पास हथियारों की डिलीवरी होने वाली है। टीम ने मौके पर दबिश दी और राहुल को संदिग्ध हालात में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 4 पिस्टल मिलीं।

पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह इंदौर में पिस्टल डिलीवरी करने आया था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने ये हथियार कहां से खरीदे और इन्हें किसे देने वाला था। अधिकारी जल्द मामले का खुलासा करेंगे

Related posts

SIR सर्वेक्षण टीम को अपना दस्तावेज न दिखाएं: ममता बनर्जी

Jansamvad Express Digital

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग

Jansamvad Express Digital

पोती को फोन पर बात करने से रोकना दादा को पढ़ा महंगा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page