Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नेपाल में पहली महिला PM बनीं कार्की, संसद भंग : नेपाल में नए चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: नेपाल में नए चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति ने नए संसदीय चुनाव कराने की तारीख 5 मार्च 2026 तय की है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफ़ारिश पर प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है। यह शुक्रवार रात 11 बजे से प्रभावी हो गया हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिनिधि सभा के अगले चुनाव की तिथि 5 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।

बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई है। कल रात काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्‍हें अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। नेपाल में यह शपथ ग्रहण समारोह युवा प्रदर्शनकारियों के घातक और हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ है।

युवाओं की पहली पसंद सुशीला कार्की नहीं थीं. युवाओं की पहली पसंद काठमांडू के मेयर बालेन शाह थे, जिन्होंने इस आंदोलन का आह्वान दिया था. बालेन ने सत्ता संभालने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सुशीला का नाम सामने आया. फिर बालेन ने भी अपना समर्थन सुशीला को दिया. जिसके बाद नेपाल में सियासी संकट पर विराम लगा. Gen Z आंदोलनकारियों के बीच वह लोकप्रिय रही हैं. वह नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायधीश रह चुकी हैं. उनकी छवि भ्रष्टाचार विरोधी रही है

Related posts

भोपाल-  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वदेशी मेले का शुभारंभ

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फिर लगा झटका, इस तारीख तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Jansamvad Express Digital

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे बडनगर कांग्रेस का धरना

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page