Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के बडनगर में परम्परा के नाम पर युवको के ऊपर दौड़ी गाय : गोरी पूजन पर हर साल होती है जानलेवा परंपरा

उज्जैन || हर साल की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले की  बड़नगर तहसील में आने वाले गांवो  में गौरी पूजन किया गया। जिसमें गायों की पूजा के बाद मन्नत करने वाले  ग्रामीण जमीन पर लेटे और उनके ऊपर से गायें गुजरीं। यहाँ परंपरा सालो से  भिड़ावाद, लुहारीय और रावदिया गांवों में चली आ रही इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से खुशहाली आती है। मन्नत पूरी होती है।

वहीं, हरदा जिले में पशुओं को घर की दहलीज पर आग के ऊपर से निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करने से पशुओं को सालभर कोई बीमारी नहीं होती। वे स्वस्थ रहते हैं। उधर, बड़वानी में दशहरा मैदान पर पाड़ों के दंगल कराया गया।

उज्जैन के बड़नगर में सुबह सबसे पहले गायों को स्नान कराया गया। फिर उन्हें सजाकर चौक पर लाया गया। मन्नत मांगने वाले लोगों का जुलूस निकाला गया। जुलूस खत्म होने के बाद गांव के मुख्य मार्ग पर उपवास रखने वाले लोगों को मुंह के बल जमीन पर लेटाया गया। उसके बाद गायों को छोड़ा गया। गायें दौड़ते हुए जमीन पर लेटे ग्रामीणों के ऊपर से गुजरीं। ​​

परंपरा अनुसार दीपावली के पांच दिन पहले सभी उपवास रखने वाले गांव के युवकों ने ग्यारस के दिन अपना घर छोड़ दिया था। सभी गांव के माता भवानी के मंदिर में आकर रहने लग गए थे।

Related posts

इंदौर दूषित पानी मामले में अब भी दो लोग गंभीर :अब तक 27 की मौत

सबसे पहले बंधी भगवान महाकाल को राखी : महाकालेश्वर मंदिर में प्रात:काल भस्म आरती में भगवान महाकाल को राखी अर्पित की गई

Jansamvad Express Digital

6 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे शहर में शुरू हुए बड़े उद्योग का उद्घाटन,4 हजार से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार का अवसर

Leave a Comment