Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमहाराष्ट्रमुंबईराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

IIT बॉम्बे की बड़ी रिसर्च, पहले से पहचान सकेंगे डायबिटीज का खतरा

नई दिल्ली:भारत में डायबिटीज़ के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज़ से जूझ रहे हैं और तकरीबन 1.36 करोड़ प्री-डायबिटिक हैं। लेकिन IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने अब एक ऐसी खोज की है जिसके जरिए डायबिटीज़ के खतरे का पहले से संकेत मिल सकता है।

दरअसल, IIT बॉम्बे की टीम ने कुछ छुपे हुए ब्लड मार्कर्स यानी रक्त में मौजूद संकेतों की पहचान की है, जो शरीर में डायबिटीज़ को लेकर अलर्ट कर सकते हैं, वो भी तब जब बीमारी के लक्षण सामने नहीं आए होते हैं। IIT बॉम्बे की टीम ने रक्त में मौजूद मेटाबोलाइट्स का अध्ययन कर 26 ऐसे अणुओं की पहचान की जो स्वस्थ और डायबिटिक लोगों में अलग पाए गए।

ये मॉलिक्यूल्स शरीर में होने वाले शुरुआती बदलावों का संकेत देते हैं, जो क्लिनिकल लक्षणों से पहले शुरू हो जाते हैं। शोध के मुताबिक, डायबिटीज़ केवल हाई ब्लड शुगर नहीं, बल्कि एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर भी है। टीम ने यह भी पाया कि कुछ मेटाबोलाइट्स से किडनी की जटिलताओं का अंदाज़ा भी लगाया जा सकता है। यह अध्ययन डायबिटीज़ की शुरुआती पहचान करने की दिशा में कारगर साबित होगा।

Related posts

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बैंक डिफाल्टर ,कोर्ट ने दिए वेयर हॉउस नीलामी के आदेश

Jansamvad Express Digital

पन्ना- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर

संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए इसरो के निदेशक श्रीधर सोमनाथ ,समारोह में विद्यार्थियों को मेडल उपाधि प्रदान की

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page