Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर वार्ता के लिए नई दिल्ली आया ईयू के वार्ताकारों का दल

नई दिल्ली || यूरोपीय संघ (ईयू) के वार्ताकारों का दल प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए पर भारतीय समकक्षों के साथ वार्ता के लिए नई दिल्ली आया है। इस महीने की 3 तारीख से शुरू हुई सप्ताह भर की वार्ता कल संपन्न हुई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान  व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर चर्चा हुई। इस दौरान विचार-विमर्श में वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, व्यापार, सतत विकास, उत्पत्ति के नियम और तकनीकी व्यापार बाधाओं सहित कई अध्यायों पर भी चर्चा हुई।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने यूरोपीय आयोग की व्यापार महानिदेशक सुश्री सबाइन वेयंड के साथ भी विस्तृत बैठकें कीं। श्री अग्रवाल ने वार्ता के विभिन्न चरणों में हुई प्रगति का जायजा लिया। वाणिज्य सचिव ने लाभों के उचित और संतुलित वितरण को सुनिश्चित करते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने एक व्यापक और संतुलित व्यापार समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से परिवार की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान

विक्रमोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी की अदभुत नृत्य प्रस्तुति ने मोहा सबका मन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment