Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअपराधइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

इंदौर दूषित पानी मामले में अब भी दो लोग गंभीर :अब तक 27 की मौत

इंदौर ||  इंदौर ( indore ) के भागीरथपुरा में दूषित पानी (water) से हादसों में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। वही दूसरी ओर मरीजों की संख्या  कम हो गई है। उक्त  मामले में अब तक 450 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में  एडमिट हो चुके हैं। जिसमे  से अब 10 मरीज एडमिट हैं।

इनमें से भी एक वेंटिलेटर पर और दूसरा आईसीयू में हैं। वार्ड में एडमिट 8 मरीजों की हालत ठीक है। इसके साथ ही भागीरथपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब डायरिया के मरीज भी इक्का-दुक्का ही आ रहे हैं जिन्हें एडमिट करने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है।इधर, क्षेत्र में 30% हिस्से में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय करने के साथ सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन लोग पानी का उपयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर 70% हिस्से में मुख्य पाइप लाइन डाले जाने काम चल   यह काम इसी माह खत्म होने का अनुमान है। फिर इस हिस्से में भी लीकेज चेक करने का काम चलेगा। इसके बाद पानी सप्लाई के साथ सैंपल टेस्ट किए जाएंगे?

Related posts

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अशोक कुमार मोदी बने अ.भा. जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर विशेष भस्म आरती।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment