Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ट्रंप ने अमेरिका-ईरान वार्ता फिर शुरू होने के संकेत दिए

नई दिल्ली || अमेरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका और ईरान के बीच वार्ता अगले 2 दिनों में पाकिस्‍तान में फिर से शुरू हो सकती है। वार्ता का मुख्‍य केंद्र दो सप्‍ताह के युद्ध विराम को बढाना है।

अमरीका ने ईरान के साथ अगले कुछ दिनों में शांति वार्ता को फिर से शुरू करने के संकेत दिए है। अमेरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका और ईरान के बीच वार्ता अगले दो दिनों में पाकिस्‍तान में फिर से शुरू हो सकती है। वार्ता का मुख्‍य केंद्र दो सप्‍ताह के युद्ध विराम को बढाना है। युद्ध विराम 21 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों में  मतभेद बने हुए है। अमरीका ईरान में परमाणु संवर्धन को समाप्‍त करना चाहता है जबकि ईरान प्रतिबंधो में छूट और युद्ध में हुई हानि का मुआवजा चाहता है।

इस बीच, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी में लेबनान और इज़राइल ने मंगलवार को वाशिंगटन में प्रारंभिक प्रत्यक्ष वार्ता की। यह बैठक 1980 के दशक की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच पहली प्रत्यक्ष राजनयिक बातचीत है। रिपोर्टों के अनुसार, वार्ता सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक मुद्दों पर केंद्रित थी। वार्ता में इजराइल की सैन्य गतिविधि और विवादित क्षेत्रों से लेबनान की वापसी की मांग शामिल थी। इजराइल ने समझौते में हिज़्बुल्लाह की सैन्य उपस्थिति पर भी ध्यान देने पर बल दिया है। लेबनान के अधिकारियों ने हिज़्बुल्लाह के संबंध में अपने प्रतिनिधिमंडल के बयानों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है। वहीं हिज़्बुल्लाह ने वार्ता का विरोध किया है।

 

Related posts

संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा : कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ने लगाए जय भीम के नारे

Jansamvad Express Digital

तेज बारिश में काफिला रोका और कचोरी खाने के लिए कार से उतर गए मुख्यमंत्री डॉ यादव

Jansamvad Express Digital

रफ़्तार से आई मौत और बच गई जान : बुलेट सवार ने आँखों के सामने किया मौत से सामना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment