Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन जल संकट: रविवार को पूरे शहर में नहीं आएगा पानी, निगम ने की पानी स्टोर करने की अपील

उज्जैन: उज्जैन शहर में भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर इंटेकवेल पर प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को पूरे उज्जैन शहर में जल प्रदाय (Water Supply) पूरी तरह बंद रहेगा। नगर निगम और पीएचई (PHE) विभाग ने लोगों से पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है।

बिजली कटौती और मेंटेनेंस बना कारण 

पीएचई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर इंटेकवेल पर पिछले कुछ समय से लगातार बिजली कटौती की समस्या आ रही थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिजली कंपनी ने शनिवार को फीडर पर शटडाउन लिया है। फीडर दुरुस्त होने और प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

किसी भी क्षेत्र में नहीं होगी सप्लाई

इस शटडाउन की वजह से रविवार को शहर के किसी भी हिस्से में नलों से पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। भीषण गर्मी के इस दौर में पानी न आने से नागरिकों को भारी परेशानी हो सकती है।

निगम की नागरिकों से अपील

जल कार्य विभाग और नगर निगम ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे शनिवार को ही अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें। समय रहते पानी का स्टोरेज करने से रविवार को होने वाले जल संकट से बचा जा सकेगा।
इनका कहना 
शहर में एक दिन छोड़ कर जल सप्लाय का निर्णय लिया जा रहा था जिसको ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ डेम का निरिक्षण किया गया और पर्याप्त पानी होने पर नियमित जल सप्लाय का मन बनाया गया
प्रकाश शर्मा पीएचपी विभाग प्रभारी भाजपा पार्षद 

Related posts

NEET UG 2026 Cancelled: नीट यूजी परीक्षा रद्द, 410 में से 120 सवाल हुए थे लीक; CBI करेगी जांच

Jansamvad Express Digital

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से परिवार की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

उत्तम जल मंदिर का मंत्री दत्तीगांव ने किया शुभारंभ

Leave a Comment