Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नागपंचमी 2026: उज्जैन महाकाल मंदिर में 24 घंटे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट, ये रहेंगी व्यवस्थाएं

उज्जैन !! श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 17 अगस्त 2026 को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की रात 12 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। नागपंचमी के साथ श्रावण का तृतीय सोमवार और महाकाल की सवारी भी निकलेगी, इसलिए लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

 

कब होंगे पूजन

भगवान श्री नागचंद्रेश्वर का प्रथम पूजन महंत पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा 16 अगस्त रात 11:30 से 12 बजे पट खुलने के समय किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन और संध्या आरती के समय मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित पूजन करेंगे।

बैठक में तय हुई व्यवस्थाएं

नागपंचमी की तैयारियों को लेकर मंगलवार को श्री महाकाल महालोक के त्रिनेत्र मीटिंग कक्ष में बैठक हुई। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, महंत विनीत गिरि सहित अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने सुगम दर्शन, पार्किंग, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा और सुरक्षा की समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख इंतजाम

*साफ-सफाई और पेयजल*
नागचंद्रेश्वर मंदिर सहित पूरे परिसर और बाहरी क्षेत्र में विशेष सफाई होगी। मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश, मोबाइल लॉकर, पानी के टैंकर और पेयजल पॉइंट लगाए जाएंगे।

*पार्किंग*
हरिफाटक पुल के पास मघदूत पार्किंग, कर्कराज महादेव मंदिर के पास, कार्तिक मेला ग्राउंड और धन उपार्जन केंद्र बड़नगर रोड को मुख्य पार्किंग बनाया गया है।

*सुरक्षा और कानून व्यवस्था*
शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। फायर के लिए हरसिद्धि चौराहा, नृसिंह घाट तिराहा, भील समाज पार्किंग, कर्कराज पार्किंग, त्रिवेणी संग्रहालय और महालोक कंट्रोल रूम पर अस्थायी फायर स्टेशन रहेंगे।

*प्रसाद और सहायता केंद्र*
भीड़ को देखते हुए हरसिद्धि पाल, भील समाज धर्मशाला और कर्कराज पार्किंग पर अस्थायी लड्डू प्रसाद काउंटर लगेंगे।
पूछताछ और खोया-पाया केंद्र कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, चारधाम मंदिर पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश मंदिर और प्री-पेड बूथ तिराहा पर भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित होंगे।

*चिकित्सा सुविधा*
कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, नृसिंह घाट, हरसिद्धि चौराहा, चारधाम पार्किंग, बड़ा गणेश, विश्रामधाम और मंदिर परिसर में डॉक्टर, कंपाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग और महालोक कंट्रोल रूम पर एंबुलेंस भी रहेगी।

*अन्य सुविधाएं*
दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति व्हीलचेयर उपलब्ध कराएगी। भील समाज धर्मशाला और झालरिया मठ के पास अस्थायी जूता स्टैंड बनेंगे। विद्युत सुरक्षा का निरीक्षण PWD और विद्युत विभाग करेंगे।

बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या में भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डुओं के लिए यूनिट का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने लड्डू बनाए और पैकिंग भी किया,

उज्जैन में निकलने वाली बाबा महाकाल की सावन की पहली सवारी का सीधा प्रसारण

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G20 की वर्चुअल समिट की अध्यक्षता करेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment