Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

UP से महाकाल दर्शन करने आई थी बूढ़ी मां, भीड़ में हाथ छूटा और… फिर जो हुआ

उज्जैन। महाकाल दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ी 70 वर्षीय वृद्ध महिला को महाकाल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल परिजनों से मिलाया।

जानकारी के अनुसार लखनऊ जिले के लतीफपुर निवासी लीला सिंह पति ओमप्रकाश सिंह (70) अपने परिजनों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आई थीं। महाकाल मंदिर क्षेत्र में भीड़ के दौरान वे परिवार से बिछड़ गईं। वृद्धा के पास परिजनों का मोबाइल नंबर भी नहीं था।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गगन बादल ने उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह और टीम को मदद के लिए लगाया। टीम ने महिला से गांव की जानकारी लेकर संबंधित थाने और ग्राम प्रधान से संपर्क किया। ग्राम प्रधान के माध्यम से उज्जैन आए परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया और वृद्धा को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों से मिलने पर महिला और उनके परिवार ने उज्जैन पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Related posts

फेमस डांस कोरियोग्राफर रमेश गोपी उर्फ़ रेमो ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

एमपी : लोकसभा सीट बटवारे में उज्जैन के नेताओ का जोर , महेश दिलीप और अक्षय होंगे प्रत्याशी

10 वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नितीश कुमार : NDA ने शपथ समारोह को लेकर तेयारी शुरू की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page