Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

गेबी हनुमान मंदिर के सामने शर्मनाक! वृद्ध दिव्यांग से मारपीट, 5 नाबालिग हिरासत में

उज्जैन, 23 सितंबर। थाना खाराकुआं पुलिस ने वृद्ध और दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पांच बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, गेबी हनुमान मंदिर के सामने मगरमुहा गली में एक दुकान के ओटले पर 60-65 वर्षीय जगदीश पिता मुन्नालाल, निवासी निकास चौराहा, जो वृद्ध एवं दिव्यांग हैं और मंदिर के आसपास भिक्षा मांगकर जीवन यापन करते हैं, के साथ 4-5 युवकों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी।

फरियादी ने थाने में रिपोर्ट कर बताया कि युवक जगदीश के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर उसे वहां से चले जाने की धमकी दे रहे थे। फरियादी ने घटना का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक आए दिन उसके साथ विवाद और मारपीट कर परेशान करते हैं और जान से खत्म करने की धमकी देते हैं। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पांचों को हिरासत में लिया है।

Related posts

दरभंगा में नहीं माने राहुल गांधी, पैदल ही अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे :राहुल पर हुई FIR

Jansamvad Express Digital

भोपाल से सेना का सामान लेकर निकली मालगाड़ी उज्जैन में हुई हादसे का शिकार : मालगाड़ी में खड़े सेना के ट्रक में लगी आग

Jansamvad Express Digital

 भोपाल- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment