भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नया रूप देने जा रही “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का शुभारंभ 25 सितंबर से होने जा रहा है। भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।परिवहन विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
नई बसों की खास बात ये होगी
-1. प्रशिक्षित ड्राइवर: इलेक्ट्रिक और CNG बसों के लिए ड्राइवरों को एडवांस तकनीक और सुरक्षा मानकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
2. पैनिक बटन और GPS: सभी बसों में पैनिक बटन और GPS सिस्टम रहेगा। इससे बस की लाइव लोकेशन ट्रैक होगी और आपात स्थिति में यात्री तुरंत मदद ले सकेंगे।
3. इंटरसिटी-इंट्रासिटी सेवा: दो शहरों को जोड़ने के लिए इंटरसिटी और शहर के भीतर चलने के लिए इंट्रासिटी बसें चलेंगी।
सरकार का लक्ष्य साल-दर-साल बसों की संख्या बढ़ाकर वर्ष 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का है। इसके तहत हर साल 2500 से 3000 नई बसें जोड़ी जाएंगी।ड्राइवरों को ट्रेनिंग के लिए इंदौर और छिंदवाड़ा में IDTR सेंटर शुरू हो चुके हैं, जबकि भोपाल, बैतूल, छतरपुर, उज्जैन और ग्वालियर में 5 रीजनल ड्राइविंग सेंटर और जिला स्तर पर 22 ट्रेनिंग सेंटर जल्द तैयार होंगे।


