Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्य

Singrauli: लापरवाही पर 10 पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर गौरव बैनल का एक्शन

HEADLINE

  • सिंगरौली में बड़ी कार्रवाई
  • शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारी निलंबित
  • कलेक्टर की सख्त चेतावनी

सिंगरौली। जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर *गौरव बैनल* के निर्देश पर 10 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर गौरव बैनल ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य हैं। वहीं, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करना प्रशासन की जवाबदेही से जुड़ा विषय है।

इन कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर की दो टूक – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर गौरव बैनल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी, सीएम हेल्पलाइन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आम नागरिकों और किसानों से सीधे जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Ranchi: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ बवाल, CM आवास घेरने पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; 10 हिरासत में

Jansamvad Express Digital

आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन आज : देश भर से आई 2,000 जमातें आज से होंगी रवाना

सोनकच्छ, भौरासा नगर में ईद का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शहर काजी व समाज के सदरों का साफा बांधकर स्वागत

Leave a Comment