Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

एकात्म पर्व के रूप में मनाई आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती

घट्टिया- आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती जन अभियान परिषद् विकासखण्ड घट्टिया द्वारा एकात्म पर्व के रूप में मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम जगतगुरु शंकराचार्य जी के चित्र सन्मुख माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथि स्वागत के पश्चात विकासखंड समन्वयक मोहनसिंह परिहार ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् का परिचय देते हुए “एकात्म पर्व” विषय पर अपनी बातें रखी। वहीं वक्ता रचना शर्मा, कैलाश यादव ने शंकराचार्यजी के आदर्शों का वर्णन करते हुए बताया कि आपके द्वारा वेद के साथ- साथ धर्म जागरण का कार्य संपूर्ण भारत वर्ष में स्थापित किया है। वहीं शंकराचार्य जी द्वारा शास्त्रार्थ पर विशेष महत्व देने का कार्य किया है, जोकि समाज में उपयोगी सिद्ध भी रहा है पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अतिथि शामावि प्राचार्य महेंद्रसिंह पंवार, सरपंच तेजकरण टेलर, ईश्वरसिंह पंवार आदि ने भी संबोधित कर शंकराचार्यजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।‌ वहीं जन अभियान परिषद् के द्वारा होने वाले आयोजनों की भी सराहना की। इस मौके पर परिषद् के जिला समन्वयक सचिन शिम्पी, विकासखण्ड समन्वयक मोहनसिंह परिहार, परामर्शदाता रचना शर्मा, चेतना यादव, हेमेंद्र पाटीदार, अशोक मालवीय, नवांकुर संस्था सदस्य कैलाश यादव, रूपेश परमार, कमलसिंह राठौर, ईश्वर डाबी सहित प्रस्फुटन समितियों के अन्य सदस्यगण आदि मौजूद रहे। संचालन परामर्शदाता राजेंद्र सोनी ने किया। आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सुमेरसिंह पंवार ने माना।

Related posts

ओलिंपियाड-2023 में रिजवान व ताहिर के चयन से हर्ष

Jansamvad Express Digital

देश के कई राज्यों में NIA की दबिश , गैंगस्टर सिंडिकेट पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

Jansamvad Express Digital

ममता सरकार के खिलाफ फिर जूनियर डाक्टरों ने खोला मोर्चा : आज से डाक्टरों ने फिर काम किया बंद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment