Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू का फिर एक बार उज्जैन आगमन – स्थानीय कांग्रेसियों में खलबली

उज्जैन | मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओ ने कमर कस ली है , कांग्रेस इस बार चुनाव में किसी प्रकार की चुक नही करना चाहती है , यही कारण है की कांग्रेस आलाकमान ने हर उस नेता को सक्रीय कर दिया है जिनका उनके क्षेत्र में थोडा बहुत भी वजूद है |

रविवार को उज्जैन के एक निजी होटल में पत्रकारों से निजी तोर पर पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू ने मुलाकात की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है वही गुड्डू के उज्जैन आगमन और पत्रकारों से मुलाकात में  स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी शामिल नही थे | लेकिन एक बात तय है की  पूर्व सांसद  और कांग्रेस के दबंग नेता माने जाने वाले प्रेमचंद्र गुड्डू के उज्जैन में कदम रखने के साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेताओ में हलचल मच गई है |

हर कोई ये जानने की जुगत में लग गया है की आखिर गुड्डू भय्या का उज्जैन में आना क्यों हुआ , कांग्रेस के नेता अन्दर खाने की जानकारी अपने अपने स्तर पर पत्रकारों को फोन लगा कर निकाल रहे है |

दरअसल आपको बता दे उज्जैन की राजनीति में प्रेमचंद्र गुड्डू का नाम एक मॉस लीडर के रूप में आँका जाता है 25 वर्षो से उज्जैन लोकसभा सिट पर कब्जा जमकर बैठे पूर्व मंत्री सत्यनारायण जटिया को हरा कर उन्होंने अपनी लीडरशीप तय की थी |

रविवार को गुड्डू ने स्थानीय पत्रकारों से मुलाक़ात की और शहर की राजनीती के साथ ही महाकाल लोक और मास्टर प्लान के मुद्दे पर चर्चा की | प्रेमचंद्र गुड्डू ने कहा की आगामी विधानसभा में कांगेस 160 से अधिक सिट जीत कर प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाने जा रही है } कांग्रेस ने भाजपा के चहरे से भ्रष्टाचार रुपी कवच निकालने की मुहीम शुरू कर दी है इसमें खुद बाबा महाकाल कांग्रेस को मार्ग दर्शन दे रहे है |

महाकाल लोक में हुए भ्रष्ट्राचार की तस्वीरे सबके सामने आ चुकी है लोकायुक्त के नाम पर भाजपा मामले की लीपापोती करने का काम कर रही है लेकिन आपको बता दे हम इस मामले में रिटायर्ड हायकोर्ट के मजिस्ट्रेड से जाँच करवाने की मांग करते है अगर शिवराज सिंह सरकार ने ऐसा नही किया तो कांग्रेस आन्दोलन करने के लिए तैयार है |

वही कहा की सिंहस्थ क्षेत्र की जमीनों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश  नही की जाएगी जरुरत पढ़ी तो हम मास्टर प्लान पर रोक लगाने के लिए हायकोर्ट भी जाएंगे |

आपको बता दे प्रेमचंद्र गुड्डू ने बातो बातो में सावर से चुनाव ना लड़ने की बात कही है वही बार बार उज्जैन की आठ सीटो को जितने की बात करने से साफ़ होता है की कांग्रेस ने प्रेमचन्द्र गुड्डू को एक बार फिर उज्जैन लोकसभा से तेयारी करने के संकेत दे दिए है |

Related posts

LOC में आतंकियों की नाकाम घुसपैठ की कोशिश :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर

Jansamvad Express Digital

बच्चो की जान लेने वाली जहरीली सिरप की बिक्री पर मध्यप्रदेश में बेन : तमिलनाडु में भी कम्पनी के सभी प्रोडक्ट पर बेन लगा

ठंड के कारण इंदौर जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए ,जू में सांपों के लिए हीटर और कंबल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment