Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक से जोड़ कर धार्मिक विडिओ वायरल करने का मामला शहर के संत हुए नाराज

उज्जैन | बीते दिनों तेज आंधी तूफ़ान से विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बने  महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने से जुड़े  एक राजनेतिक  वीडियो से साधु-संत नाराज हैं। स्वस्तिक पीठाधीश्वर क्रांति कारी संत  परमहंस डाक्टर  अवधेश पुरी ने कहा भगवान शिव और नारद मुनि का इस तरह दुरुपयोग करना सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ है। कांग्रेस को ऐसी नौटंकी कर धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यह हम सहन नहीं करेंगे। यह नहीं रुका तो हम कोर्ट जाएंगे। रही बात भ्रष्टाचार की तो इसकी जांच चल ही रही है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद ने कहा राजनीति में गिरती हुई भाषा का प्रयोग हम देख रहे हैं। हमारे आराध्य देवों को भी राजनीति में खींचा जा रहा है, यह उचित नहीं है।

आपको  बता दें कि गत दिनों एक  वीडियो  वायरल हुआ है , विडिओ  में भगवान शिव और नारद मुनि के किरदार के बीच महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने के मामले में बातचीत दिखाई है। इसके अंत में शिव यह कहते दिख रहे हैं कि अब कमलनाथ को लाना ही होगा। 46 सेकंड के इस वीडियो पर संत समाज ने कहा है कि कांग्रेस को धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। भाजपा भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। विधायक पारस जैन ने वीडियो को भ्रम पैदा करने वाला बताकर कहा है कि कांग्रेस की मति मारी गई है।

यह वीडियो महादेव सीरियल के कुछ पार्ट एडिट और डबिंग कर बनाया है। इसमें नारद सप्तऋषि की मूर्तियों को गिरते हुए देखकर कहते हैं महाकाल लोक की यह दुर्दशा। इस पर महादेव क्रोधित होकर कहते हैं- मैं जानता हूं कि वहां क्या हुआ है। जनता के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। महाकाल लोक में 28 मई की शाम आंधी-बारिश की वजह से सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर टूट गई थीं। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि महाकाल लोक बनाने में मध्य प्रदेश सरकार ने 80 प्रतिशत कमीशन खाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने लोकायुक्त एनके गुप्ता को मामले की जांच से दूर रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।

वही कांग्रेस के किसी ओफिसियल पेज पर इस तरह का वीडिओ नहीं पाया गया है , जिसके बाद कांग्रेसी इस विडिओ को लेकर भाजपा की करतूत बता रहे है , कांग्रेस के नेताओ का कहना है की भगवान खुद भाजपा के भ्रष्ट्राचार की पोल खोल रही है इसके लिए कांग्रेस को विडिओ बनाकर प्रचार करने की जरुरत नही है |

Related posts

*ग्राम बगड़ राजपूत से पैदल कांवड़ियों का दल हुआ रवाना, डीजे और फूलों से किया गया स्वागत

मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां तेज़

स्थाई निर्माण के लिए हो बंजर भूमि का उपयोग , सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि उपजाऊ है , समय कम सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि का भी हो विस्तार – महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment