Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

आगर मालवा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी को लोकायुक्त ने दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

आगर मालवा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर सी कुरील को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस द्वारा ₹10000 की रिश्वत लेते हुए उनके शासकीय निवास पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, सीएमएचओ द्वारा डा भगवानदास राजोरिया शिशु रोग विशेषज्ञ से रुपए की मांग की थी। आवेदक ने 12 जून को उज्जैन लोकायुक्त पहुंचकर शिकायत की थी कि, सीएमएचओ उन्हें स्थाई काम करवाने हेतु ₹20000 मासिक रुपए की डिमांड कर रहे हैं। आवेदक ने बताया कि ₹20000 मासिक लेने के उपरांत सीएमएचओ उनके ऊपर किसी प्रकार की लिखा पढ़ी की कार्रवाई नहीं करेंगे। और सीएमएचओ ने आवेदक से कहा कि वह यह ₹20000 मासिक लेनदेन की किसी प्रकार की लिखा पढ़ी ना करें। शिकायत सही पाए जाने पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस आज शुक्रवार सुबह 8:00 बजे आगर पहुंची और आवेदक को ₹10000 देकर सीएमएचओ को देने के लिए भेजा और आवेदक ने सीएमएचओ को रुपए दिए इस दौरान लोकायुक्त पुलिस द्वारा सीएमएचओ को उनके शासकीय आवास पर रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं उज्जैन लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही सीएमएचओ के शासकीय निवास पर ही की जा रही हैं।

Related posts

कोर्ट ने सजा सुनाई तो फरियादी को धमकाने पंहुचा आरोपी ,चाकू की नोक पर साड़ी लुटने का आरोपी अब दुकानदार पर राजीनामा का बना रहा दबाव

Jansamvad Express Digital

रफ़्तार से आई मौत और बच गई जान : बुलेट सवार ने आँखों के सामने किया मौत से सामना

Jansamvad Express Digital

पशु आहार के विज्ञापन की शूटिंग करने देवास के जामगोद पहुंचे गोविंदा, भीषण गर्मी में की शूटिंग,

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page